उत्तर प्रदेश की आधिकारिक ज़मीन का नक्शा देखने वाली वेबसाइट आजकल सही से चल नहीं रही है। अब भू नक्शा ऑनलाइन निकालने के कुछ तरीक़े आज हम बताएंगे, दिन के टाइम तो वेबसाइट खुल ही नहीं पाती, सुबह सुबह हम खोलने की कोशिश करते हैं तो विकल्प ही नहीं आते। सबके साथ ये हो रहा है। फिर वही तहसील के धक्के, लेखपाल के चक्कर और लाइनों में घंटों इंतज़ार करना पड़ता है, लेकिन आज के डिजिटल ज़माने में इतने छोटे काम के लिए पूरा दिन खराब करने की ज़रूरत नहीं है। जैसे राजस्थान में ‘अपना खाता’ पोर्टल है, वैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सब कुछ ऑनलाइन कर दिया है।
अगर आप यूपी के रहने वाले हैं और अपनी ज़मीन का नक्शा देखना चाहते हैं, तो नहीं किसी दफ़्तर जाएं आप अपने फोन से ही चंद मिनटों में UP Bhu Naksha Portal पर जाकर ज़मीन का नक्शा देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। अब आपको क्रोम ब्राउज़र की जगह कोई और ब्राउज़र का इस्तेमाल करना होगा, वैसे ये दिक्कत सरकार जल्द ही ख़त्म कर देगी फिर आप क्रोम से भी देख पाएंगे। आपको ऑनलाइन देखने के लिए अपना ज़िला, तहसील, गाँव और खसरा (गाटा) नंबर पता होना चाहिए। तो जानते हैं यह सब मोबाइल से घर बैठे कैसे करना है।
भूलेख नक्शा (Bhu Naksha UP) क्या है? इसे क्यों देखना ज़रूरी है?
ज़मीन से जुड़े मामलों में भू-नक्शा एक बहुत काम की चीज़ है। यह आपकी ज़मीन का एक डिजिटल और सरकारी मैप होता है, जिसमें ज़मीन की सही स्थिति, सीमाएँ (Boundary), खसरा (गाटा) नंबर और आस-पास के पड़ोसी प्लॉट की जानकारी साफ़ दिखती है।
ज़मीन खरीदनी हो या बेचनी हो, अपनी ज़मीन की सही जगह पहचाननी हो, या सीमा को लेकर कोई झगड़ा सुलझाना हो, तो यह नक्शा बहुत काम आता है।
कई लोग आज भी छोटे-छोटे कामों के लिए साइबर कैफे के चक्कर काटते हैं, जबकि UP Bhu Naksha Portal से यह काम घर बैठे मोबाइल पर कुछ ही मिनटों में हो जाता है।
बस एक बात याद रखें, यह ऑनलाइन नक्शा सिर्फ़ जानकारी के लिए होता है। कोर्ट के मामले या किसी सरकारी काम के लिए संबंधित राजस्व विभाग से प्रमाणित (Certified Copy) प्रति ही चलेगी।

मोबाइल से यूपी भू-नक्शा देखने के लिए क्या-क्या चाहिए?
ऑनलाइन नक्शा देखने के लिए आपको किसी दफ्तर जाने की ज़रूरत नहीं है, बस आपके पास ये छोटी-सी चीज़ें और जानकारी होनी चाहिए:
-
स्मार्टफोन (Smartphone) या कंप्यूटर
-
एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन (डेटा)
-
ज़मीन की लोकेशन से जुड़ी बुनियादी जानकारी:
-
जिला (District)
-
तहसील (Tehsil)
-
गाँव (Village)
-
खसरा या गाटा संख्या (Khasra / Gata Number)
-
खसरा नंबर याद न हो तो क्या करें? इस स्थिति में बिल्कुल चिंता न करें, बस ये जानकारी आपके पास होनी चाहिए जैसे ज़िला, तहसील, गाँव का नाम और जिसके नाम पे ज़मीन है उनके नाम की सही स्पेलिंग। तो नक्शा देखने से पहले UP Bhulekh Portal पर जाकर मालिक के नाम से खसरा नंबर आसानी से खोजा जा सकता है, और फिर आप नक्शा भी ऑनलाइन देख पाएंगे।
यह भी पढ़े: खसरा नंबर कैसे पता करें?
Mobile Se Bhulekh Naksha UP Kaise Dekhen?
अब सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया जानते हैं कि आप अपने मोबाइल से UP Bhu-Naksha कैसे देखें व डाउनलोड करें;
१ ) सबसे पहले अपने मोबाइल में कोई भी Browser खोलें और Search करें “Bhulekh Naksha UP” या फिर डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
UP Bhunaksha Portal => https://upbhunaksha.gov.in/home
२ ) अब आप उत्तर प्रदेश भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाओगे।
३ ) इसके बाद, आपके सामने नीचे दी गयी इमेज के अनुसार वेब पेज खुलेगा, जहाँ आपको निम्नलिखित विकल्प का चयन करना होगा।

- District
- Tehsil
- Village
४ ) इन तीनों जानकारी के सही चयन के पश्चात आपके गांव का नक्शा (Map) स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
५ ) यहाँ पर आप अपना Plot Number दर्ज करके भी अपनी जमीन का नक्शा देख सकते हैं। अगर आपको अपना प्लाट नंबर मालूम नहीं है तो आप अपने गांव के अनुसार भी नक्शा का चयन कर सकते हैं।
५ ) Search करते ही आपकी जमीन Map पर Highlight हो जाएगी। यदि एक ही खसरा में कई हिस्से हैं, तो संबंधित Plot पर टैप करें।

६ ) इसके पश्चात आपके दाईं तरफ दिखाई देने वाली Plot Information पर क्लिक करें। यहां आपको
- खातेदार का नाम
- भूमि का प्रकार
- क्षेत्रफल
- खसरा संख्या
जैसी जानकारी दिखाई देगी। आप चाहें तो इस पेज का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं या फिर सीधे Map Report में क्लिक करके PDF फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि सभी जिलों में डेटा समान नहीं होता इसलिए हमेशा सही प्लाट नंबर दर्ज करके नक्शा डाउनलोड करें।
अगर खसरा नंबर नहीं पता हो तो?
कई लोगों के पास केवल जमीन मालिक का नाम होता है। ऐसी स्थिति में पहले UP Bhulekh Portal पर जाकर;
- खातेदार के नाम से
- खाता संख्या से
- गाटा संख्या से
खोज करें।
जब खसरा नंबर मिल जाए, तब उसे Bhu Naksha Portal में दर्ज करें।
यह भी देखें: UP Bhulekh Real-Time Khatauni Kaise Dekhe
भूलेख नक्शा डाउनलोड कैसे करें?
यदि वेबसाइट पर डाउनलोड विकल्प उपलब्ध हो, तो Map Report या Print विकल्प का उपयोग करें।
डाउनलोड किए गए नक्शे को आप PDF के रूप में अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।
बाद में आवश्यकता पड़ने पर इसका प्रिंट भी लिया जा सकता है।
NOTE: ध्यान रखें यह Bhunaksha केवल अप्रमाणित है इसका उपयोग किसी आधिकारिक कार्य में नहीं हो सकता है। उप्र भू नक्शा की प्रमाणित प्रति केवल तहसील ऑफिस से प्राप्त करें।

भू-नक्शा में कौन-कौन सी जानकारी मिलती है?
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| खसरा संख्या | Plot Number |
| खातेदार | Owner Name |
| भूमि का प्रकार | कृषि/आवासीय |
| क्षेत्रफल | Area |
| सीमाएं | Boundary |
| पड़ोसी प्लॉट | Nearby Plot |
यूपी भूलेख नक्शा देखने के फायदे
ऑनलाइन भू-नक्शा देखने के कई लाभ हैं।
- तहसील जाने की जरूरत नहीं
- समय की बचत
- कहीं से भी देख सकते हैं
- जमीन खरीदने से पहले जांच कर सकते हैं
- सीमाओं की जानकारी मिलती है
- मोबाइल से PDF सेव कर सकते हैं
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q.1) क्या मोबाइल से भूलेख नक्शा देखा जा सकता है?
A. जी हाँ, अब आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है; आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपनी ज़मीन का नक्शा आसानी से देख सकते हैं।
Q.2) क्या यह ऑनलाइन सेवा पूरी तरह मुफ्त है?
A. हाँ, उत्तर प्रदेश का भू-नक्शा ऑनलाइन देखने या डाउनलोड करने का कोई भी चार्ज नहीं लगता है।
Q.3) क्या बिना प्लॉट (खसरा) नंबर के नक्शा देखा जा सकता है?
A. सीधे नक्शे पर प्लॉट खोजना मुश्किल होता है। इसके लिए पहले आपको अपनी ज़मीन का खसरा/प्लॉट नंबर पता होना चाहिए (जिसे आप यूपी भूलेख पोर्टल से नाम के ज़रिए खोज सकते हैं)।
Q.4) क्या ज़मीन के नक्शे को सीधे PDF में डाउनलोड किया जा सकता है?
A. पोर्टल पर सीधा ‘डाउनलोड पीडीएफ’ का बटन नहीं होता। इसके लिए आपको पहले ‘Print’ विकल्प का चयन करना होगा, और फिर वहाँ से प्रिंटर की जगह ‘Save as PDF’ चुनकर फाइल डाउनलोड करनी होगी।



Kludeep