लेखपाल की शिकायत कहाँ करें? — UP Complaint Number और Process

उत्तर प्रदेश के किसी भी नागरिक को चाहे वो किसान हो या कोई भी आम आदमी, उसे यदि खतौनी में नाम सही करवाना हो या कोई भी छोटा मोटा ज़मीन जी जुड़ा या राजस्व विभाग का काम हो, तो सबसे पहले Lekhpal को मिलना पड़ता है, ऐसे में problem तब शुरू होती है जब बार बार lekhpal के पास जाक बात करने पर या लिखित आवेदन करने पर भी काम नहीं होता, और होता ये है कई बार वो दूसरे तरीके से कहता है इस application में ये कमी है वो कमी है, और अंत में थक हार के बाद आती है पैसे पे —

तो आज हम बात करेंगे उस कारगर हथियार की जिसका नाम है Jansunwai portal, यहाँ हम ऑनलाइन complaint कर सकते हैं, और सही में काफी मामलों में काम 15 दिन के अंदर ही हो जाता है, और साथ ही Lekhpal को सीधा notice भी चला जाता है। इस पूरे लेख में हम पूरी प्रक्रिया को step-by-step समझेंगे कि Lekhpal से कैसे मिलें, काम न करे तो कहाँ शिकायत करें, और यदि पैसे मांगे indirect तो क्या करना चाहिए। jansunwai.up.nic.in में complaint मुफ़्त में दर्ज की जा सकती है, या आप 1076 पर cm helpline में call करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और ज़्यादातर शिकायत समाधान होने में 30 दिन में हो ही जाता है। न हो तो उसकी प्रक्रिया भी समझेंगे।


लेखपाल, Kanungo, Naib Tehsildar — कौन क्या करता है?

शिकायत दर्ज करने से पहले समझते हैं कि कौन अधिकारी क्या काम देखता है, क्योंकि किसी भी शिकायत दर्ज करने का एक तरीका होता है सीधे हम ऊपर नहीं जा सकते हैं, क्योंकि गलत जगह या अधिकारी से शिकायत करने में आपका टाइम खराब होगा बस, तो एक क्रम से ही जाना चाहिए तो समझते हैं किसका क्या काम है टेबल बनाई है जिससे आप आसानी से समझ सकतें।

Officer Role Complaint यहाँ
लेखपाल (Lekhpal) Village level — खतौनी, girdawari, mutation Kanungo को
कानूनगो (Kanungo) Lekhpal का supervisor Naib Tehsildar को
नायब तहसीलदार Tehsil level Tehsildar को
तहसीलदार Tehsil head SDM को
SDM Sub-District DM को
DM District head CM Office / Jansunwai

 

लेखपाल से कहाँ और कब मिलें?

1. Tehsil Divas 

उत्तर प्रदेश में हर महीने एक तय दिन Tehsil Divas होता है, इस दिन medical issue न हो तो सभी लेखपालों को अपनी तहसील में आना ज़रूरी होता है, इसलिए इसे तहसील दिवस कहते हैं। तो आपको अपने तहसील में कॉल करके पूछना है कि तहसील दिवस कब है, वहाँ आप लेखपाल से आराम से मिल पाएंगे, तहसील का फ़ोन नंबर आपको ऑनलाइन सर्च करके भी मिल जाएगा, न मिले तो SDM office में कॉल करके भी वहाँ से नंबर ले सकते हैं, कॉल लैंडलाइन पे करोगे तो वो SDM के PA को जाता है तो वहाँ से पता कर सकते हैं तहसील का नंबर,

2. तहसील कार्यालय

ज़्यादातर लेखपाल सुबह सुबह अपने कार्यालय में बैठते हैं, एक दिन जाओगे तो वहाँ से पता लग जाएगा कि वो फ़ील्ड ड्यूटी पे कितने दिन के लिए है, क्योंकि लेखपाल की ड्यूटी फ़ील्ड में बहुत ज़्यादा होती है, लेकिन मंगलवार और शनिवार को आप कोशिश कर सकते हैं, उसका कारण है हफ़्ते का अंतिम दिन होता है तो पूरा अपने काम की डिटेल्स लेखपाल को वहाँ दर्ज करनी होती है।

  1. Gram Panchayat Bhavan

अक्सर कुछ लेखपाल नियमित रूप से गांव में ग्राम पंचायत भवन पर भी आते हैं।

4. Phone Contact

Lekhpal और ग्राम प्रधान के काम पड़ते रहते हैं एक दूसरे से, आपको अपने Lekhpal का नंबर ग्राम प्रधान से आसानी से मिल जाएगा, साथ ही लेखपाल को अपनी समस्या को लिखित में दें, बातचीत से कुछ नहीं होता लिखित रहेगा तो आपके पास प्रूफ़ होगा।

लेखपाल की शिकायत — Step by Step Process

देखो लेखपाल आपको लटका रहा है आपका काम नहीं कर रहा, तो हम आपको पूरे चार तरीकों से काम करने का तरीका बताएँगे, जैसे ही आप शिकायत करोगे तो शायद पहले वो थोड़ा चिढ़ जाए आपसे, पर बाद में तुरंत आपका काम करेंगे। तो एक एक करके सारे तरीके समझते हैं:-

Method 1 — सबसे अच्छा और कारगर तरीका है- Jansunwai Portal, इसमें कंप्लेंट करने की आपको सारे स्टेप्स बता रहे हैं:-

Step 1: सबसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in को खोलना है, मैंने स्क्रीनशॉट में दिखाया है

Step 2: “शिकायत दर्ज करें” पर क्लिक करें

Step 3: अब आपके मोबाइल नंबर से OTP आएगा उसे दर्ज करके वेरिफ़ाई करें

Step 4: डिटेल भरें:

  • विभाग: राजस्व एवं आपदा विभाग चुनें
  • संदर्भ श्रेणी: अपनी परेशानी के अनुसार चयन करें — ड्रॉपडाउन में से “विभाग के अधिकारी अथवा कर्मचारी के द्वारा भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में” या “राजस्व अभिलेखों में त्रुटि/लोप/संशोधन/फर्जी प्रविष्टि” (यदि काम अटकाया है) चुनें
  • शिकायत: शिकायत के बॉक्स में लेखपाल का नाम, उसके हलके (क्षेत्र) का नाम और स्पष्ट रूप से लिखें कि वह क्या लापरवाही, रिश्वत की मांग या अनियमितता कर रहा है। Special characters (< > = ‘ ~ % आदि) का उपयोग न करें

Step 5: आवेदन सबमिट करने के बाद अपना कंप्लेंट नंबर ध्यान से नोट कर लें, या उसकी अपने मोबाइल में फ़ोटो खींच लें, और कहीं और भी नोट कर लें।

Step 6: स्टेटस चेक करने के लिए आपको इस कंप्लेंट नंबर की ज़रूरत पड़ेगी, अब आप jansunwai.up.nic.in पर “शिकायत की स्थिति देखें” में ये नंबर डालकर स्टेटस देख सकते हैं। आमतौर पर 30 दिन के भीतर DM office से एक्शन आ जाना चाहिए।

Method 2 — दूसरा तरीका है CM Helpline 1076

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक CM हेल्पलाइन नंबर 1076 निकाला है, ये चौबीस घंटे खुला रहता है, और इसमें कोई पैसे नहीं लगते ये टोल फ़्री है, यहाँ आप कॉल करके लेखपाल के नाम, और तहसील का नाम और अपनी समस्या को साफ़ साफ़ बता सकते हैं। ये कॉल भी रिकॉर्ड हो जाती है सरकार द्वारा और साथ ही आपकी शिकायत पंजीकृत हो जाती है, और आपको फिर एक Reference number दिया जाता है जिससे भविष्य में आप अपनी शिकायत का status देख सकते हैं, और अच्छी बात ये है कि यह सीधे CM office के ज़रिए मॉनिटर होता है, तो आपकी शिकायत का समाधान जल्दी होता है।

Method 3 — Anti-Corruption Helpline

तीसरा और महत्वपूर्ण बात, लेखपाल द्वारा पैसे मांगना ये तो भ्रष्टाचार में आता है, तो इसके लिए सरकार ने 1064 नंबर रखा है जो की UP Vigilance Department का हेल्पलाइन नंबर है और मुख्यतः corruption की शिकायतों के लिए ही है। पर ध्यान रखें बिना सबूत के न करें, नहीं तो पता चला लेखपाल आपपे मानहानि का दावा ही कर देगा।

Method 4 — Naib Tehsildar को Written Complaint

जो मैं अंतिम चौथा तरीका बना जा रहा हूँ वो है Naib Tehsildar को सीधे written application देना। इसमें आपको आवेदन में ज़रूरी चीज़ें अंकित करनी होंगी जैसे कि:-

  • आपका नाम, address, mobile
  • Lekhpal का नाम
  • खसरा/खाता नंबर
  • क्या काम था, कितने दिन से pending है
  • पैसे माँगे तो वो भी लिखें

वरासत जैसे मामलों में Lekhpal अक्सर “दस्तावेज़ नहीं दिए” कहकर रिपोर्ट अटका देता है — इसलिए मृत्यु प्रमाण पत्र, वारिसों के आधार, खतौनी और परिवार रजिस्टर की नकल जैसे सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करते वक़्त एक लिखित रसीद (acknowledgment) ज़रूर लें, ताकि यह बहाना दोबारा न चल सके। एप्लिकेशन की रिसीविंग लेना भी न भूलें।

लेखपाल के काम जो FREE हैं

आगे जानते हैं कि आप कौन-कौन से कम फ्री में कर सकते हैं जिनके लिए कोई ऑफिशियल फीस नहीं है। इन कामों को लेखपाल से आप फ्री में करवा सकते हैं और यदि इसके लिए पैसे मांगे जाते हैं तो आपको ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कर देनी चाहिए।

काम Official Fee
खतौनी में नाम correction Free
Mutation/नामांतरण field visit Free
Girdawari record Free
जाति/आय/निवास verification Free
वारासत field visit Free
जमीन की पैमाइश (Amin) Nominal charge

लेखपाल से ऊपर कौन होता है? — कहाँ तक जा सकते हैं

उत्तर प्रदेश में लेखपाल सबसे पहले आता है उससे ऊपर Kanungo फिर नायब तहसीलदार, फिर तहसीलदार, फिर SDM और उससे ऊपर आपकी तहसील में DM होता है। तो नियम ये कहता है कि आप सीधे DM को application न देकर पहले Kanungo को (written complaint) दें, वहाँ काम न आए तो आगे जायें।

अगर आपको लगता है कि Lekhpal की inspection रिपोर्ट गलत या पक्षपाती है (जैसे कोई निर्माण या रास्ता जानबूझकर रिकॉर्ड में न दिखाया गया हो), तो RTI के ज़रिए उस रिपोर्ट की certified copy माँगी जा सकती है। इससे रिपोर्ट में लिखी बात और मौके की असली स्थिति के बीच फ़र्क़ साबित करना आसान हो जाता है, जो आगे Tehsildar या SDM कोर्ट में काम आता है।
लगभग रोज़ SDM के तहसील में court चलता है, जिसमें ऐसी छोटी बड़ी परेशानी का समाधान किया जाता है, तो वहाँ आप सब दस्तावेज़ों के साथ जाकर SDM Court में आवेदन कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लेखपाल की शिकायत कहाँ करें? सबसे आसान और सटीक तरीक़ा है jansunwai.up.nic.in पर online complaint दर्ज करना, या सीधे CM Helpline 1076 पर कॉल करना।

लेखपाल का office कहाँ होता है? मुख्य तौर पर तहसील कार्यालय में, इसके अलावा मंगलवार-शनिवार को भी वहाँ मिल सकते हैं। Tehsil Divas पर मिलना लगभग तय है।

लेखपाल पैसे माँग रहा है, क्या करें? पैसे माँगना भ्रष्टाचार में आता है — Anti-Corruption Helpline 1064 पर कॉल करें, और Jansunwai complaint में amount का ज़िक्र भी करें।

Jansunwai complaint का response कितने दिन में आता है? आमतौर पर 30 दिन के भीतर DM office से एक्शन आ जाना चाहिए।

CM Helpline 1076 पर क्या बताना होता है? कॉल पर अपने इलाके के Lekhpal का नाम, तहसील, जनपद और समस्या साफ़-साफ़ बतानी होती है।

लेखपाल के खिलाफ़ शिकायत करने पर कोई दिक़्क़त तो नहीं होगी? Jansunwai complaint anonymous नहीं होती, लेकिन यह पूरी तरह official channel है और DM office इसे गंभीरता से लेती है।

लेखपाल का नंबर कहाँ मिलेगा? Gram Pradhan से या तहसील office से। कोई एक central directory नहीं है, लेकिन कई ज़िलों की वेबसाइट पर बीट-वार सूची अलग से उपलब्ध होती है।

लेखपाल से ऊपर कौन होता है? सीधा ऊपर Kanungo होता है, फिर क्रम है — Naib Tehsildar → Tehsildar → SDM → DM। काम न हो तो पहला कदम Kanungo को written complaint देना है।

तहसीलदार की शिकायत कहाँ करें? Tehsildar के खिलाफ़ SDM को written application दें, या jansunwai.up.nic.in पर राजस्व विभाग चुनकर ऑनलाइन complaint करें। CM Helpline 1076 पर भी शिकायत की जा सकती है।

SDM को लेखपाल की शिकायत का पत्र कैसे लिखें? साधारण written application में अपना नाम-पता-मोबाइल, Lekhpal का नाम, खसरा/खाता नंबर और समस्या साफ़-साफ़ लिखें, अंत में तारीख़ और हस्ताक्षर डालें। SDM Court में जमा करते वक़्त रिसीविंग ज़रूर लें, यही रसीद आगे स्टेटस पूछने के काम आती है।

लेखपाल ज़मीन की पैमाइश (नाप) नहीं कर रहा, क्या करें? पैमाइश के लिए मामूली शुल्क लगता है, पूरी तरह मुफ़्त नहीं। अगर बार-बार आवेदन के बाद भी Lekhpal नाप के लिए नहीं आ रहा, तो वही Jansunwai या Method 4 वाली written complaint प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

वरासत/दाखिल-खारिज में देरी हो रही है, शिकायत कैसे करें? प्रक्रिया आमतौर पर तय समय-सीमा में पूरी होनी चाहिए। देरी होने पर पहले Kanungo को, फिर ज़रूरत पड़े तो Jansunwai पोर्टल पर उसी तरीक़े से complaint दर्ज करें जैसे ऊपर बताया गया है — आवेदन संख्या साथ रखें।

Lokayukta में लेखपाल की शिकायत कैसे करें? अगर मामला गंभीर भ्रष्टाचार या बार-बार की गड़बड़ी का हो और निचले स्तर पर सुनवाई न हो, तो UP Lokayukta के पास भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। यह Anti-Corruption Helpline से अलग, स्वतंत्र संस्था है, इसलिए बड़े या दोहराए गए मामलों में इसका रास्ता अपनाना बेहतर रहता है।

Contact और Helpline

Complaint Number/Portal
Jansunwai Online jansunwai.up.nic.in
CM Helpline 1076 (24×7, Free)
Anti-Corruption 1064
तहसील अपने ज़िले की तहसील
SDM Court Written application
Deepak Tyagi
Deepak Tyagi
Articles: 12

4 Comments

  1. Sir mera name mira devi hai mera jamin bivadit hai ham jamin naapne
    ke liye aadesh diye hai devoria phir bhi mera jamin nahi naap rahe hai nekpal sir ham bahut pareshan hai unka name asutosh mishra hai unka mobile nambar +918840572*** hai

  2. Sir mera nam vishnudayal hai sar 15 November ko registry karaya Lekin Abhi tak Bhulekh me name nhi hai hmare yaka Lekpal avdhesh Maurya hai sir kya kare mo.7800610*** hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *